फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुने जाने के लिए मतदान आज

Sun, 29 Jan 2023 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपने प्रॉपर ड्रेस और परिचय पत्र का लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Allahabad High Court - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपने प्रॉपर ड्रेस और परिचय पत्र का लाना अनिवार्य होगा। अन्यथा उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ेगा।

मतदान के एक दिन पूर्व चुनाव कमेटी ने इस संबंध में तैयारियों पर पूरी चर्चा की। चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदान के लिए हाईकोर्ट परिसर में टीन शेड में 17 काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर 500 की संख्या में मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी लगाई गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशियों से कहा गया है कि वे हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास के स्थानों पर किसी भी तरह का टेंट या तंबू कार्यालय के रूप में ना लगाएं और चुनाव आचार संहिता का पूरा पालन करें। मतदान वही कर सकेंगे जिनका नाम मतदाता सूची में है। सूची के मुताबिक इस बार कुल 8601 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें