फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के काम पर वोटरों को साधने की कोशिश

Tue, 30 Apr 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
amit shah - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सेवा समिति मैदान में कुंभ से जुड़े कार्य गिनाकर प्रयागराज के वोटरों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने प्रयागराज को नया बनाने के लिए 2400 करोड़ रुपये दिए। सूबे की योगी सरकार ने ऐतिहासिक कुंभ करवाकर  हर किसी को आश्चर्यचकित  भी कर दिया। कहा कि वह 1980 से लगातार कुंभ में आ रहे हैं, लेकिन जो इंतजाम इस बार कुंभ में योगी सरकार ने किया वह पहले कभी नहीं हुआ। शाह के यह बोलते ही मंच पर बैठे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह आदि खुद को ताली बजाने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन


शाम 5.25 बजे माइक संभालने के बाद शाह ने भारत माता की जय बोलने के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। तकरीबन 30 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने पुलवामा हमले के बाद वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। कुंभ को उन्होंने दिव्य और भव्य बताया। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कुंभ में भगदड़ मची थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर भी योगी सरकार की पीठ ठोकी। कहा कि अकबर के जमाने से प्रयाग को इलाहाबाद कहा जा रहा था। सिर्फ मोदी और योगी सरकार में ही हिम्मत थी जो इस प्राचीन शहर को उसका पुराना नाम दे सकते थे। ऐसा हुआ भी और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया। शाह ने इस दौरान मोदी सरकार की उज्ज्वला, जन-धन, प्रधानमंत्री आवास और पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों में बिजली पहुंचाने का जिक्र कर उन्होंने यह जताने की कोशिश की कि भाजपा अपने विकास के मुद्दे पर कायम है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रयागराज में संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या भी गिनाई। कहा कि इन दिनों गर्मी बहुत है, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए लोग मतदान जरूर करें। मेरे जिगर के टुकड़े कहकर युवाओं को जोडने की कोशिश की। बेणी माधव, लेटे हुए हनुमान जी, अक्षयवट का जिक्र कर खुद को प्रयागराज से जोडने का भी प्रयास किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ मेयर अभिलाषा गुप्ता, नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, दीपक पटेल, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, अभिषेक शुक्ला, डा. बीबी अग्रवाल, अनुपमा पांडेय, रतन दीक्षित, किरण जायसवाल, डा. कमला सिंह, डा. एलएस ओझा, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
सेवा समिति मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाषण शुरू होने के बाद ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंच पर पहुंचे। बताया जा रहा  है कि डिप्टी सीएम भदोही में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद यहां आए थे। ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें थोड़ा विलंब हो गया। इस दौरान वे मंच पर आए लेकिन तब तक अमित शाह का भाषण शुरू हो चुका था। हालांकि बाद में डिप्टी सीएम का भाषण नहीं हुआ। उनके अलावा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी का भी भाषण नहीं हुआ। शाह के पूर्व रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी  पटेल ने ही अपना संक्षिप्त भाषण दिया। इसके पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ही अपना भाषण दे सके।

Amit Shah in Bihar - फोटो : twitter@bjp4india
सूबे के तीन शहरों में चुनावी सभा संबोधित  करने के बाद  शाह का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरा। यहां  से वे सीधे होटल लीजैंड गए। इस दौरान वहां उनकी मुलाकात कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डा. रीता बहुगुणा जोशी से हुई। कुछ देर रुकने के बाद शाह सीधे रामबाग पहुंचे।  यहां मंच के सामने पार्टी नेताओं की भीड़ देखकर उन्होंने माइक संभाल लिया। कहा कि सभी नेता एवं कार्यकर्ता पीछे जाकर बैठ जाएं। उन्होंने तेज आवाज में दो तीन बार यह बात दोहराई। इस बीच  अपने भाषण के दौरान भी उन्होंने नारेबाजी करने वाले युवा नेताओं को शांत रहने को कहा।
विज्ञापन

अमित शाह - फोटो : Twitter
अमित शाह की चुनावी सभा में भाजपा पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी से एक पुलिसकर्मी ने बदसलूकी कर दी। दरअसल अमित शाह का स्वागत करने वाले पार्टी नेताओं का मंच से नाम पुकारा जा रहा था। पार्षद का नाम पुकारा गया तो वह मंच के पास  कतारबद्ध लगे  पार्टी नेताओं की लाइन की तरफ चले, लेकिन एक पुलिस कर्मी  ने उन्हें रोक लिया। पार्षद का आरोप है कि पुलिस  कर्मी ने उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें