फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट तैयार, 4.10 लाख नए मतदाता शामिल, 30 दिसंबर तक मांगी गईं आपत्तियां

Wed, 24 Dec 2025 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है और इस पर 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं। लिस्ट में चार लाख 10 हजार 328 नए वोटर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है और इस पर 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं। लिस्ट में चार लाख 10 हजार 328 नए वोटर शामिल किए गए हैं। पुनरीक्षण से पहले प्रयागराज की 1540 ग्राम पंचायतों में 34 लाख दो हजार 743 वोटर थे। पुनरीक्षण के दौरान चार लाख 10 हजार 328 नाम जोड़े गए तो तीन लाख 24 हजार 90 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। इस तरह कुल 86238 वोटर बढ़ गए और इसके बाद वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब 34 लाख 88 हजार 981 हो गई है। यानी वोटरों की संख्या में 2.53 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) पूजा मिश्रा के अनुसार वोटर लिस्ट की एक प्रति उनके कार्यालय, संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति निर्वाचक नामावली का कार्यालय समय में निरीक्षण कर सकता है।

यदि नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा अथवा किसी प्रकार के अन्य विवरणों के संबंध में कोई संशोधन अपेक्षित हो अथवा सम्मिलित किसी नाम के संबंध में कोई आपत्ति हो तो उसे 24 से 30 दिसंबर तक निर्धारित प्रपत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में या बीएलओ के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें