Prayagraj News : करछना में आयोजित भाजपा की जनसभा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
कहा कि वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में गुंडों माफियों के लिए पुलिस सड़कों पर झाड़ू लगाती थी और गुंडों के कहने पर ठेका मिलता था, लेकिन अब योगी सरकार में प्रदेश की पुलिस गुंडो माफियाओं को जेल में ठूंस रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि प्रदेश में 42 लाख से अधिक गरीबों के लिए कच्चे मकान बनाए जा चुके हैं। कहा कि मां लक्ष्मी साइकिल और हाथी पर नहीं, बल्कि कमल पर आती हैं। इसलिए लोग अगले चुनाव में भी कमल का फूल खिलाएं और विकास रूपी लक्ष्मी को अपने घर लाएं।
Prayagraj News : करछना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : प्रयागराज
सभा में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सीएम योगी के मैनेजमेंट की दुनिया भर में सराहना हुई। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का 300 से ज्यादा सीट जीतना तय है। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने किया। इस दौरान विधायक बारा डा. अजय भारती, इंद्रदेव शुक्ला, डा. भगवत पांडेय, सुबोध सिंह, पीयूष रंजन निषाद, आकांक्षा सोनकर, दिलीप चतुर्वेदी, मृत्युंजय तिवारी, नंद लाल पटेल, अश्वनी पटेल, मनोज पासी आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : करछना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : प्रयागराज
हेलीकॉप्टर से ही गोरखपुर रवाना हो गए प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ऊंचाहार में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद दिन में एक बजे हेलीकॉप्टर से करेहाबाग में उतरे। यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही भाजपा के तमाम नेताओं से उन्होंने बातचीत की। करछना समेत यमुनापार की सभी विधानसभा सीटों का फीडबैक भी उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से लिया। दिन में तीन बजे के आसपास वह हेलीकॉप्टर से ही गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हैलीपैड पर भी उनका स्वागत महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, रमाकांत विश्वकर्मा, सुभाष सिंह पटेल,अरुण कुमार सिंह शिवदत्त पटेल, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, जगदीश सिंह यादव आदि ने किया।