दो वर्ष बाद प्रयागराज से लखनऊ के लिए शुरू होगी वॉल्वो
प्रयागराज। प्रयागराज से लखनऊ के लिए एक बार फिर से वॉल्वो बस का संचालन शुरू होगा। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन के पहले से बंद चल रही वॉल्वो बस का संचालन रोडवेज द्वारा सोमवार 13 जून से शुरू किया जा रहा है। इसके किराये का निर्धारण भी रोडवेज ने कर दिया है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए वॉल्वो में सफर करने के लिए यात्रियों को 438 रुपये किराये के रूप में चुकाने होंगे। वहीं दूसरी ओर लखनऊ ने इन बसों का संचालन रविवार से ही शुरू होगा।
रोडवेज मुख्यालय की ओर से प्रयागराज रीजन के प्रयाग डिपो को कुल तीन वॉल्वो बसें दी जा रही हैं। यह पहला मौका है कि प्रयागराज रीजन को मुख्यालय की ओर से वॉल्वो बसेें मिल रही हैं। पूर्व में लखनऊ के आलमबाग और चारबाग डिपो द्वारा संचालित बसें ही प्रयागराज-लखनऊ रूट पर चल रही थीं। प्रयागराज के सिविल लाइंस डिपो से वॉल्वो बस का संचालन होगा। प्रयागराज से इसकी रवानगी का संभावित समय सुबह 6, 7 एवं आठ बजे होगा। रोडवेज प्रयाग डिपो के एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि वॉल्वो का बसों का किराया निर्धारित हो गया है। रविवार तक इसकी फाइनल समय सारिणी जारी हो जाएगी।