फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घाटे में चल रहे पराग में रखा गया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव

Thu, 22 Dec 2022 02:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घाटे में चल रहे पराग में कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव रखा गया है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को इस मामले में सीवीओ की अध्यक्षता में रिव्यू कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
retirement - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटे में चल रहे पराग में कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव रखा गया है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को इस मामले में सीवीओ की अध्यक्षता में रिव्यू कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पराग में कुल 39 कर्मचारी हैं। इनमें से 30 से अधिक सेवानिवृत्ति के नजदीक हैं। अन्य की मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति हुई और अभी लंबी सेवा बाकी है।

विज्ञापन


पराग में अभी रोजाना 60 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है लेकिन कंपनी लगातार घाटे में चल रही है। पांच महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इन परिस्थितियों के बीच पराग प्रशासन की ओर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव बुधवार को मंडलायुक्त के समक्ष रखा गया।

अफसरों के अनुसार ज्यादातर कर्मचारी भी इसके लिए तैयार हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की शर्तों, इसके लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी। महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव रखा गया है। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें