फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volleyball Player Death Case : छात्रावास के बाहर क्यों गया था प्रत्यूष, पुलिस कर रही जांच

Sat, 14 Feb 2026 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत रहस्य बनकर रह गई है। चार दिन बाद भी पुलिस की जांच में ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे पता चल सके कि प्रत्यूष की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
प्रत्यूष राय, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत रहस्य बनकर रह गई है। चार दिन बाद भी पुलिस की जांच में ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे पता चल सके कि प्रत्यूष की मौत कैसे हुई। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अब इस पहलू पर जांच शुरू कर दी है कि आखिर प्रत्यूष छात्रावास के बाहर क्यों गया था।

विज्ञापन


पुलिस की जांच मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और व्हाट्सएप चैटिंग पर भी टिकी हुई है। सीडीआर से अहम सुराग मिल सकते हैं। बृहस्पतिवार को परिजनों की ओर से प्रत्यूष को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर पुलिस ने छात्रावास के खिलाड़ियों समेत अन्य लोगों से एक बार फिर पूछताछ की, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला जिससे नतीजे तक पहुंचा जा सके। वहीं, छात्रावास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला है।

सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस

घटना के पूर्व के एक सीसीटीवी फुटेज में प्रत्यूष अभ्यास के बाद छात्रावास से बाहर जाता दिखा और करीब एक घंटे बाद वापस लौटा। इस दौरान उसके दोनों हाथ जेब में थे। सवाल हैं कि क्या वह कुछ लेकर लौटा था या किसी से मिलने गया था, क्या कोई उसका इंतजार कर रहा था या फिर वह कोई सामान खरीदने गया था। इन सभी सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है। वहीं, डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें