फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : 2017 की विजय गाथा 2027 में भी दोहराएंगे, विपक्ष के मंसूबे होंगे ध्वस्त

Sat, 14 Feb 2026 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ हुंकार भरी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रयागराज की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाकर 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड 2027 में फिर से बनाना है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ हुंकार भरी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रयागराज की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाकर 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड 2027 में फिर से बनाना है।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस जो भ्रम फैला रहे हैं, उसे कार्यकर्ता अपनी सक्रियता से बेनकाब करें। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री योग्यता और असाधारण नेतृत्व से बनता है, इसके लिए अब परिवारवादी विरासत की मुहर जरूरी नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व के जो ऊंचे मापदंड सेट कर दिए हैं, राहुल गांधी उसके रत्ती भर भी करीब नहीं हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनने और राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद और मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यों के दम पर 2047 तक भाजपा का परचम लहराता रहेगा। कहा कि विपक्ष के मंसूबों को ध्वस्त कर यूपी को विकसित प्रदेश और भारत को विकसित राष्ट्र बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि इस अभियान के तुरंत बाद सभी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर जाएं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रयागराज की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाकर 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड 2027 में फिर से बनाना है।

इसके पूर्व सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक बाद वह अंबेडकर नगर के लिए रवाना हुए। उधर बैठक में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, सुबोध सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें