फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Visibility Today : प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले सभी 20 विमान निरस्त, यात्रियों का हंगामा

Fri, 29 Dec 2023 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से बुधवार को दिल्ली व बंगलूरू से आए विमान बृहस्पतिवार को उड़ान नहीं भर सके। प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने वाले एटीआर श्रेणी के विमान भुवनेश्वर और भोपाल एयरपोर्ट से चले, लेकिन दृश्यता कम होने से वायुसेना की ट्रैफिक कंट्रोल ने उतरने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम की वजह से बृहस्पतिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक भी विमान का संचालन नहीं हो सका। 20 उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, दोपहर बाद एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ। बंगलूरू और दिल्ली जाने वाले यात्री अड़ गए कि एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम से खड़े इंडिगो के दोनों विमान चलाए जाएं। देर शाम तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से बुधवार को दिल्ली व बंगलूरू से आए विमान बृहस्पतिवार को उड़ान नहीं भर सके। प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने वाले एटीआर श्रेणी के विमान भुवनेश्वर और भोपाल एयरपोर्ट से चले, लेकिन दृश्यता कम होने से वायुसेना की ट्रैफिक कंट्रोल ने उतरने की अनुमति नहीं दी। भोपाल की उड़ान वापस जाकर राजा भोज एयरपोर्ट पर उतरी। इसी तरह भुवनेश्वर की भी प्रयागराज आने से कुछ पहले ही वापस भुवनेश्वर की ओर मुड़ गई। एयरपोर्ट पर दोपहर तीन बजे के बाद संचालन की जानकारी विमानन कंपनियों को मिली थी।

इस हिसाब से उन्होंने शेड्यूल बनाया, लेकिन मौसम के आगे सब बेबस रहे। एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर और इंडिगो की पुणे, मुंबई, भोपाल, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, देहरादून और बंगलूरू की उड़ानें दोनों ओर से निरस्त रहीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी कई निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें