बैठक में विहिप के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि देश आजाद होने के पहले भी यात्राओं एवं त्योहारों की परिपाटी चलती रही। इससे मौलिकता जीवित रही। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पुस्तक में भारत को तीर्थ यात्राओं वाला देश लिखा है। भारत के कारण दुनिया में शांति कायम रही। उन्होंने विहिप की स्थापना क्यों हुई उसके बारे में भी बताया।
कहा कि गौ, गंगा, गीता हमारे जीवन का आधार है। आज रामजन्मभूमि का स्थान देखने दुनिया भर के लोग आ रहे हैं। संगठन के प्रयास से गौ माता की रक्षा, गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के साथ ही परावर्तन एवं सामाजिक समरसता के लिए अनेक अभियान चलाया गए । बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करने के लिए संतों का भी आर्शीवाद एवं सहयोग लिया जाएगा। बैठक में शम्भूनाथ, दिवाकर त्रिपाठी, गुरु प्रसाद, मुकेश कुमार, विमल प्रकाश , मधुराम, राजेश, प्रदीप, सुरेश अग्रवाल,प्रतिभा सिंह, सीमा जाधव, दिव्या, कमला मिश्रा, रूबी आदि मौजूद रहीं।