फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फुटबॉल प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की दूसरी जीत

विज्ञापन
झाला स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और नॉर्थन फुट
विज्ञापन
झलवा स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को एक-शून्य से हरा दिया।
विज्ञापन

रोटरी इलाहाबाद नार्थ कप अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता के आठवें दिन रविवार को आयोजक सचिव इंद्रनील घोष ने बताया कि इस मैच के पहले हाफ में कोई भी गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के दसवें मिनट में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के शिवांश पटेल ने मैदान के हाफ लाइन से बेहतरीन शॉट लगा कर गोल किया।
विज्ञापन

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के अन्नंत पांडेय और शिवांश के साथ ही नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के उत्कर्ष, रक्षित और जोहान का खेल सराहनीय रहा। प्लेयर ऑफ द मैच शिवांश पटेल और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच जोहान को चुना गया। प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने अभी तक पांच मैच खेलकर दो जीत और तीन ड्रा के साथ नौ अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने पांच मैच खेलकर चार जीत और एक हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

झाला स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और नॉर्थन फुट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें