फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीच गद्दी पर विराजे राम

Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी के दशहरा उत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को धूमधाम से ‘राम राज्याभिषेक’ हुआ। पुरोहित अमित सारस्वत के मंगलाचरण और वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम मंदिर के पुजारी बाबा गोपालदास ने रोली अक्षत से तिलक लगाकर आदरपूर्वक राम को राजगद्दी पर बिठाया। उनके राजगद्दी पर विराजते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


बाद में सांगीतिक संध्या के तहत मुंबई से आए गीतकार-संगीतकार एवं सुपरिचित गायक विष्णु मिश्रा ने भजनों से राम की महिमा बखानी। उन्होंने ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ से शुरुआत कर समां बांधा। फिर ‘सीताराम दरस रस बरसे जैसे सावन की झड़ी ए मेरे रघुवर प्यारे का दरबार बड़ा प्यारा है, ए राम जी की निकली सवारी, अयोध्या करती है आह्वान, गौमाता की रक्षा करो रे’ जैसे भजन सुनाकर तालियां बटोरीं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से आए जानेमाने कलाकार सृष्टिधर महतो ने छऊ नृत्य की भावपूर्ण मुद्राओं से मुग्ध किया।

बतौर मुख्य अतिथि लेटे हुए हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक  स्वामी आनंद गिरि ने रामकथा की महिमा बखानी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल विशिष्ट अतिथि थे। अतरसुइया रामलीला मैदान में हुए समारोह का संयोजन और संचालन मोहनजी टंडन ने किया। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र टंडन, अमिताभ टंडन, राजेश मेहरोत्रा, सचिन गुप्ता, राकेश मेहरोत्रा, ओमप्रकाश सेठी, श्यामजी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें