केस एक
तिरुपति से आईएएस श्यामल राव 14 लोगों के साथ स्नान करने वीआईपी घाट आए, उनका प्रोटोकॉल भी जारी किया गया था। एक घंटे तक उन्हें नाव के इंतजार में प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस दौरान उनके पास कई दलाल आए जो पैसे देने पर नाव उपलब्ध कराने का दावा किए। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
केस दो
ओडिशा से आए श्रद्धालु महेश का कोई प्रोटोकॉल नहीं था। वह नाव से संगम पर जाकर स्नान करना चाहते थे। थोड़ी देर में एक दलाल से उनकी मुलाकात हो गई, उसने दस मिनट में ही एक हजार लेकर उन्हें नाव में बैठा दिया।
केस तीन
इंदौर से आए चेतन शर्मा ने बताया कि उनके साथ पांच लोग थे। संगम स्नान के लिए प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये दिए तो बोट से जाने का इंतजाम हो गया। उन्होंने बताया कि सेटिंग करने के लिए गेट पर कुछ लोग घूम रहे होते हैं।
अगर कहीं कोई वसूली कर रहा है तो गलत हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विजय किरण आनंद, मेलाधिकारी