फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj violence : हिंसा प्रभावित इलाके में बुलडोजर पहुंचने से मचा हड़कंप, चिन्हित किए जा रहे मकान

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कई मकान अतिक्रमण के जद में हैं तो कई मकानों को नाले पर कब्जा करके बनाया गया है। जिन मकानों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया है उसमें कई घर हिंसा और पथराव के मामले में आरोपी बनाए गए उपद्रवियों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुलडोजर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में हिंसा के बीच देर रात हिंसा प्रभावित इलाके अटाला में बुलडोजर पहुंचने से हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि पीडीए के अधिकारी देर रात आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला सकते हैं। इसके लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। कई मकान अतिक्रमण के जद में हैं तो कई मकानों को नाले पर कब्जा करके बनाया गया है। जिन मकानों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया है उसमें कई घर हिंसा और पथराव के मामले में आरोपी बनाए गए उपद्रवियों के बताए जा रहे हैं। प्रयागराज में हिंसा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुलडोजर चलवाकर खत्म करेंगे गुंडागर्दी
एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने यह भी कहा कि पिछले दिनों ही नूरुल्लाह रोड पर अतिक्रमण हटाया गया था। जिस शौकत अली मार्ग पर यह पूरा बवाल हुआ, उस पर भी जगह-जगह अवैध निर्माण किया गया है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा होता है। इनमें कई अराजक तत्व भी यहां जुटते हैं। प्रशासन की मदद से जल्द ही बुलडोजर चलवाकर कार्रवाई की जाएगी। 

करेली का मो. जावेद रडार पर
उधर ,देर रात तक चली पुलिस की जांच पड़ताल में अफसरों को एक अहम जानकारी मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस को एक नाम मिला है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि शुक्रवार को हुए बवाल में इस व्यक्ति की बेहद अहम भूमिका हो सकती है। यह करेली का मो. जावेद उर्फ जावेद पंप है। सूत्रों का कहना है कि इसके बारे में पता चला है कि पूर्व में सीएए-एनआरसी के विरोध में अटाला में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन में और फिर शहर भर में जुलूस निकालकर नारेबाजी किए जाने में भी इसकी भूमिका रही है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि जो भी प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके आधार पर जावेद के बारे में अन्य तथ्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी ने एक दिन पहले ही की थी शांति बनाए रखने की अपील
जुमे की जमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन और और बाजार बंद की सुगबुगी के बाद चौक स्थित जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी। इंतजामियां कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को ही साफ तौर पर कह दिया गया था कि नमाज के बाद लोग अपने घर जाएं। किसी तरह के विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद कुछ लोग नमाज के बाद सड़कों पर उतर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें