प्रयागराज जनपद के टेला- मदरा पांटून पुल के जरिये गंगापार व यमुनापार के साथ ही भदोही एवं जौनपुर जनपद को जोड़ने वाला टेला- बिठौली प्रमुख मार्ग मरम्मतीकरण न कराए जाने से गड्ढों में तब्दील हो गया है। बृहस्पतिवार को सिधवार-हरीपुर गांव में सड़क पर बैठकर लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
कहा कि इस असुविधा के लिए विभाग और जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। इस मौके पर श्यामधर मिश्रा, मुकेश पांडेय, संदीप पांडेय, पप्पू यादव, संजय दुबे, डीडी मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, धर्मेंद्र यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।