फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा में रात्रि बिजली कटौती के विरोध में मेजारोड एक्सईएन ऑफिस के सामने सत्याग्रह धरना प्रदर्शन - फोटो : Archive
विज्ञापन
रात्रि में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बुधवार को यमुनापार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मेजारोड स्थित एक्सईएन ऑफिस के सामने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।
विज्ञापन

पांच घंटे तक चले सत्याग्रह आंदोलन के बाद मौके पर नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे एक्सईएन ने सुधार के लिए सप्ताह भर का मोहलत मांगा। इस बीच नायब तहसीलदार को बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
यमुनापार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा कि रात्रि में पांच से सात घंटे तक बिजली काटी जा रही है जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली की कटौती से पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

मौके पर रामशिरोमणि तिवारी, व्यापार मंडल मेजारोड के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, राजेश्वर यादव, धीरज श्रीवास्तव, सतीश तिवारी, गुलाम हुसैन काजू, शमशाद अहमद और प्रवीण कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें