फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बार-बार ट्रांसफाॅर्मर जलने से उबाल, ग्रामीणों ने बिजली घर पर जताया विरोध

Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा विद्युत घर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बिजली घर मांडारोड से जुड़े बादपुर गांव में संकट गहराता जा रहा है। 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड झेलने में नाकाम साबित हो रहा है। करीब 32 कनेक्शन जुड़े होने से बीते चार माह में यह कई बार जल चुका है जिससे आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुस्साए ग्रामीण बिजली घर पहुंच गए और अधिकारियों से जवाब मांगा। उनका कहना है कि चार महीने पहले कनेक्शन दूसरे प्वाइंट से जोड़े जाने के बाद समस्या बढ़ गई है। हालात यह है बीते 19 मई को लगाया गया ट्रांसफाॅर्मर दो घंटे में ही जवाब दे गया, जबकि अगले दिन लगाया गया दूसरा ट्रांसफाॅर्मर भी कुछ ही घंटों में फुंक गया।
सूचना पर जेई नमो नारायण राय गांव पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसडीओ अशोक कुमार ने ग्रामीणों से उपभोक्ताओं की सूची व आवेदन देने के लिए कहा और जल्द ही 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, पप्पू सिंह, भोथल पांडेय, प्रकाश सिंह, सनी सिंह, सूर्या सिंह, रणविजय सिंह, हरिओम, रणजीत सिंह और शिवसहाय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें