फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली कटाैती से पेयजल संकट बढ़ा

Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में अघोषित बिजली कटौती के कारण अब पेयजल संकट भी बढ़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगा पार के 132 केवीए पावर स्टेशन कौड़िहार से उप केंद्र नवाबगंज, फतेहपुर कायस्थान ,लालगोपालगंज, कौड़िहार तथा सेरांवा से जुड़े हजारों गांव में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बीते कई दिनों से इन क्षेत्रों में रात 8 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाती है। ग्रामीणों को रात में तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है, जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा है। लोगों ने बताया कि रात में बिजली कटौती के कारण नींद पूरी नहीं हो रही है, इससे लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

संत बहादुर सिंह तथा शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। फाफामऊ उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसमिशन से मैसेज आने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। प्रचंड धूप व गर्मी से बिजली की डिमांड बढ़ी है। जिसकी वजह से आपूर्ति में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें