फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क डामरीकरण की खानापूर्ति पर विरोध में उतरे ग्रामीण

Tue, 27 Oct 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरांव के कोसफरा में विरोध करते ग्रामीण
विज्ञापन
क्षेत्र के कोसफरा राजबहा नहर पर ग्रामीणों ने सड़क डामरीकरण का काम रुकवा दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे बीपी मार्ग से स्टेट हाईवे मेजा वाली रोड को जोड़ने वाली बाईपास सड़क पर धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क बनने से पहले पटरी पर घास की सफाई नहीं की गई। साथ ही, सड़क पर बने गड्ढों को भी नहीं पाटा गया। आरोप है कि निर्माण में महज काली चटाई दी जा रही है। इसमें घटिया डामर का इस्तेमाल हो रहा है। सड़क बनते ही उसकी छरियां बाहर बिखरने लगी हैं। विरोध करने वालों में शहादत अली, अनिल कुमार जायसवाल, पारस जायसवाल और धर्मेंद्र कुमार जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें