फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भीषण गर्मी में प्यासे ग्रामीण, कई स्थानों पर महीनों से वाटर कूलर बंद

Thu, 18 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास बस अड्डा पर शोपीस बना वाटर कूलर। - फोटो : Archive
विज्ञापन

विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोग प्यासे हैं। कई जगह लगाए गए सार्वजनिक वाटर कूलर बंद है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और वार्डों में लगाए गए वाटर कूलर इन दिनों बदहाली का शिकार हैं। बाजार, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर पानी नहीं दे रहा है।
नगर पंचायत परिसर के निकट बस अड्डा, विजयलक्ष्मी पंडित इंटर कॉलेज के पास और गोमती इंटर कालेज के पास वार्ड नंबर 13 भैसहिया टोला समेत कई स्थानों पर वाटर कूलर से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर वाटर कूलर तो स्थापित कर दिए, लेकिन उनके संचालन और रखरखाव की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई।
नगर पंचायत फूलपुर के 15 वार्डों में 150 लीटर क्षमता वाले वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। प्रति वाटर कूलर भवन निर्माण पर 3 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इनपर कुल व्यय 58.50 लाख रुपये आया है। आरोप है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद कई स्थानों पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं।

गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर महीनों से बंद पड़े हैं। कई बार शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। - मन्नू सिंह, स्थानीय नागरिक।

जनता की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर अगर बंद ही रहें तो लाखों रुपये खर्च करने का क्या मतलब है? नगर पंचायत को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। - गोपाल कृष्ण द्विवेदी राजा बाबू वरिष्ठ नागरिक

बाजार आने वाले ग्रामीणों और बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए निजी दुकानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों का सहारा ले रहे हैं। - अशोक कुमार मिश्रा, किसान।

नगर पंचायत द्वारा वाटर कूलर तो लगा दिया गया है, लेकिन वह जनता की जरूरतों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। नतीजा, भीषण गर्मी में पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है की मजबूरी है। - लव कुश उर्फ कल्लू, यात्री
विज्ञापन


कुछ स्थानों को छोड़कर अधिकांश वाटर कूलर संचालित हैं। विजयलक्ष्मी पंडित इंटर कॉलेज के पास जल निगम की ओर से पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने के कारण वाटर कूलर चालू नहीं हो सका है। पाइपलाइन बिछते ही वहां पेयजल सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।- प्रवीण प्रकाश, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत फूलपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें