सहसों के बभनकुइया में विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण सिं
- फोटो : Samvad
बभनकुइया गांव में रविवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना है। विशिष्ट अतिथि विधायक दीपक सिंह पटेल एवं एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य ने भी अपने विचार रखें। इस परियोजना के पूर्ण होने से बभनकुइया गांव के सैकड़ों परिवारों को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा।
अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी ने योजना की जानकारी दी। संचालन जिला समन्वयक अश्वनी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह, शिव नारायण सिंह गप्पू, टीएन सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभंकर सिल, गोविंदराजन, साहिदुल इस्लाम, प्रशांत मिश्रा, आकाश यादव और ग्राम प्रधान अशोक कुमार आदि रहे।