फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ग्रामीणों ने की संपर्क मार्ग को पक्का कराने की मांग

Tue, 20 Jan 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बहरिया के कहली गांव स्थित कुशहरा पटेल बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को पक्का कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। बस्ती तक पहुंचने के लिए लोगों को लगभग दो किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण श्याम बहादुर पटेल, धर्मेंद्र कुमार के अनुसार बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों से भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक कठिन हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें होती हैं, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें