फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उधार पैसा मांगने पर मां-बेटी को पीटा, एफआईआर

Tue, 20 Jan 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार पैसा मांगने पर मां बेटी की पिटाई मामले में मऊआइमा पुलिस ने पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चकश्याम निवासी खुशबू पुत्री सुरेश कुमार ने बताया कि उसने पड़ोसी को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। समय बीतने के बाद बकाया पैसे वापस मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। आरोप है कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाने जा रही थी तभी चौहान का पूरा नहर के पास विपक्षियों ने घेरकर लाठी-डंडा से फिर मारा-पीटा। पीड़िता ने वीरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी, राजाराम निवासी चकश्याम तथा वीरेंद्र के साले व ससुर निवासीगण मलखानपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें