बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ कुछ दिनों पूर्व गांव में छेड़खानी हुई थी। मामले में समझौता होने के बाद युवती को उसकी मा ने अपनी बड़ी बेटी के घर मऊआइमा भेजा था। आरोप है कि शनिवार को देर शाम जब युवती बहन के घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी तो पहले से घात लगाकर बैठे छेड़खानी का एक आरोपी और तीन अज्ञात ने उसका हाथ पकड़ कर जबरन अपहरण करने का प्रयास करने लगे। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
युवती की मां ने मऊआइमा थाने में रविवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बाबत इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि मामला बहरिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता को बहरिया थाना भेज दिया गया है।