नाराज ग्रामीणों को मनाने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को बैरंग लौटाया
मेजा इलाके के उमापुर कला के ग्रामीणों ने ओवरब्रिज की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की कोशिशें नाकाम हो गईं। भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी भी ग्रामीणों को मनाने के लिए पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें भी बैरंग लौटा दिया। कुछ देर में कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण और डीएम नवनीत चहल के आने की सूचना है।
नाराज लोगों को मनातीं एसडीएम मेजा व एसीपी।
- फोटो : अमर उजाला।
मतदाताओं को मनाने पहुचीं मेजा एसडीएम व एसीपी की कोशिशें नाकाम
मतदान बहिष्कार की सूचना पर मतदाताओं को मनाने के लिए उमापुर कला गांव स्थित पोलिंग बूथ 176 पर एसडीएम मेजा जगजीत कौर मिश्रा व एसीपी रवि कुमार गुप्ता, बीडीओ मांडा अमित मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसर ग्रामीण को मनाने में जुटे रहे, लेकिन मतदाता समस्या निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े है। मांडा के उमापुर गांव में आरओबी निर्माण की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार पर अड़े गांव के 989 मतदाता मतदान करने को तैयार नहीं हैं।
नाराज ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार।
- फोटो : अमर उजाला।
बीते दो दिन पहले उमापुर कलां बूथ संख्या 176 के ग्रामीण आरओबी निर्माण की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। शनिवार सुबह सात बजे से साढ़े 12 बजे तक पोलिंग बूथ पर एक भी मतदान नहीं हुआ हैं। अफसर मतदाताओं को समझाने में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। मतदाताओं की कहना है कि जिलाधिकारी मौके पर आकर समस्या निस्तारण का लिखित आश्वासन दें। जिसके बाद मतदाता मतदान करेंगे। इस दौरान प्रधान राम किशुन निषाद, इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह,एलआईयू से शैलेश त्रिपाठी, गुड्डू दुबे आदि रहे।