Villagers beaten two soldiers in Madafarpur market
बुधवार रात मदाफरपुर बाजार में गस्त कर रहे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सिपाहियों को मेडिकल के लिए सीएचसी लाया गया।
कोहडौर थाने में तैनात सिपाही रवि सिंह (30)व राहुल (30) बुधवार की रात मदाफरपुर बाजार में गश्त पर थे। आरोप है कि अतरसंड रोड पर एक महिला के साथ सिपाहियों ने अभद्रता कर दी। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े।
सिपाहियों के रवैया से नाराज ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर सिपाहियों की जान बचाई। पिटाई से घायल सिपाहियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया।
जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स मदाफरपुर बाजार पहुंची और मारपीट करने वाले लोगों की तलाश करने लगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सिपाहियों व ग्रामीणों से किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ है घटना की छानबीन की जा रही है।