फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी की मौत, मिर्जापुर में थे तैनात

Thu, 19 Mar 2026 05:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)

सार

मांडा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में मिर्जापुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अरुण प्रकाश शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में मिर्जापुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी बघौरा गांव निवासी अरुण प्रकाश शुक्ला (47) बृहस्पतिवार को गैस बुकिंग के लिए मांडा क्षेत्र के राजापुर स्थित विन्ध्येश्वरी एजेंसी आए थे। वीपी प्रतापपुर मार्ग पर राजापुर गांव के सामने एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, अरुण प्रकाश शुक्ला मिर्जापुर के जमालपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी संध्या देवी, बेटा यश और बेटियां शुभांगी व श्रेया नैनी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे भी गांव के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें