फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी के करीबी के ठिकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पीएफ घोटाले में गिरफ्तार यूपीपीसीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक अयोध्या प्रसाद मिश्र के करीबी ठेकेदार की इलेक्ट्रिकल फर्म के ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी हुई। इस दौरान सिविल लाइंस व टैगोर टाउन के गोदामों पर विजिलेंस टीम की जांच दिन भर चलती रही। शहर में ही ठेकेदार के चिह्नित तीन अन्य ठिकानों पर विजिलेंस टीम मंगलवार को जाएगी। पूर्व एमडी के नजदीकी के यहां विजिलेंस के छापे से इस गठजोड़ से जुड़े अन्य अफसर व ठेकेदार सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

एपी मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद शासन से शिकायत की गई थी कि पूर्व एमडी के करीबी ठेकेदार के गोदामों पर करोड़ों रुपये के बिजली के सामान छिपाकर रखे गए हैं। साथ ही उन सामानों की निकासी भी कराई जा रही है। शासन के निर्देश यूपीपीसीएल की विजिलेंस को इस मामले की जांच सौंपी गई। विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक केपी सिंह के नेतृत्व में यहां पहुंची ने मंगलवार को सबसे पहले क्लाइव रोड स्थित एच-13 भवन परिसर में छापेमारी की। यहां इलेक्ट्रिकल फर्म के स्टोर परिसर में घंटों छानबीन की जाती रही। इसी दौरान टैगोर टाउन उपकेंद्र से पहले पार्क के पास स्थित इसी फर्म के भवन पर भी छापा मारा गया। वहां भी गोदाम खंगाले गए। दोनों स्थानों पर विजिलेंस के अधिकारियों ने वीडियो रिकार्डिंग भी कराई और इन भवनों के बाहर बड़ी मात्रा में रखे गए बिजली विभाग के केबल, पोल, तार व अन्य सामानों के बारे में कुछ लोगों के बयान भी लिए गए। बिजली विभाग के करोड़ों रुपये के सामानों को छिपाकर रखे जाने की शिकायत मिली थी।
नैनी एडीए कॉलोनी, गंगोत्री नगर डांडी महेवा, हाशिम रोड स्थित सेरिजेम सेंटर के बेसमेंट के अलावा उसके पीछे वाली रोड पर और यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट यूपीएसआईडीएस केसामने वाली रोड पर स्थित भवन में स्टोर बनाए जाने की विजिलेंस को जानकारी मिली है। इन स्थानों पर विजिलेंस टीम मंगलवार को पहुंच सकती है। शासन को शिकायत मिली है कि एपी मिश्रा जब इस शहर में एसडीओ के पद पर तैनात थे, तभी से उनके करीबी रहे कुछ लोगों ने करोड़ों रुपये के बिजली विभाग के सामानों की हेराफेरी करने के साथ ही बड़े पैमाने पर संपत्तियां अर्जित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें