फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघभन विनाशक के दरबार में लगी भक्तों की कतार 

Thu, 15 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद। दस दिवसीय गणेश महोत्सव में बुधवार को शहर के गणपति मंदिरों, पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गणपति के भजन गूंजे। उनकी महिमा बखानी गई। 
विज्ञापन

 महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ में राघवेंद्र आचार्य की देखरेख में पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक संध्या में भजन कीर्तन द्वारा गणेश जी की महिमा का गुणगान किया गया।
करेलाबाग लाल कालोनी में गणेश महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में गणपति पूजन के बाद ढोल ताशे संग महाआरती उतारी गई।
रैकवार समुदाय की ओर से मोरी दारागंज में आयोजित गणेश उत्सव में  शास्त्री नगर गणेशोत्सव में गणपति महोत्सव के तहत गजानन पूजन अर्चन, कैंट दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आकाशवाणी चौराहा में गणपति की महा आरती उतारी गई। कृष्णानगर कीड़गंज स्थित हरिहर बाबा मंदिर, बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा।
विज्ञापन


प्रसाद पाने को लगी कतार
श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क कटरा, सिद्दी विनायक सेवा समिति की ओर मुट्ठीगंज गणेश महोत्सव नया कटरा में भंडारा हुआ। प्रसाद पाने को कतार लगी। 

गणपति सम्मान से नवाजे गए सत्यस्वरूप 
गंधर्व लोक प्रयाग की ओर से गणपति सम्मान समारोह सिविल लाइंस स्थित गणेश उत्सव पूजा पंडाल में हुआ। जिसमें मुंबई से आए सत्यस्वरूप को गणपति सम्मान से सम्मानित किया गया। निदेशक विजय कुमार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद  अमित कुमार तिवारी ने दिया। 

मंत्रमुग्ध रही रंगारंग प्रस्तुतियां
 महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से लोकमान्य तिलक सेवा ट्रस्ट परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव में बच्चों ने गीत संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। शिव महिमा नृत्य संगीत केंद्र अल्लापुर द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में शुभी पांडेय, रितिका शुक्ला, सेजल पांडेय, तनिष्का तिवारी, समीक्षा सिंह, प्रतिष्ठा सिंह, प्रकृति सिंह, प्रियांशु सिंह, अंशिका सिंह ने वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर मिलिंद गोरे,  विजयकुमार सातभाई, सतीश पौराणिक, 

धूमधाम से निकली विसर्जन शोभायात्रा
भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से नई बस्ती कीडगंज की गढ़इया बस्ती में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन बुधवार को प्रतिमा विसर्जन से हुआ। संयोजक गोरे यादव की देखरेख में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय प्रमुख रामप्रसाद यादव, डा. रमा सिंह, आनंद जी टंडन, देवाशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें