prayagraj news : अपहर्ता का असलहे के साथ वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
शिवकुटी में बंगलुरु के युवक को अगवा कर बंधक बनाने के आरोपी असलहों के बेहद शौकीन हैं। पुलिस को इस बात की जानकारी तब हुई जब सोमवार को सोशल मीडिया पर उनकी असलहों के प्रदर्शन वाली तस्वीरें वायरल हुईं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल फरार चल रहे चेतन की तलाश की जा रही है। जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी।
शिवकुटी के गोविंदपुर में बंधक बनाए गए भुक्तभोगी अजय को तीन दिन पहले पुलिस ने मुक्त कराते हुए दो आरोपियों राहुल व प्रदीप को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी चेतन पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला था। पुलिस ने बताया था कि राहुल जार्जटाउन व कर्नलगंज में फायरिंग के मामले में वांछित था और उस पर अन्य कई केस भी दर्ज थे। जांच पड़ताल चल ही रही थी कि सोमवार को राहुल व चेतन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हडक़ंप मच गया।
prayagraj news : अपहर्ता का असलहे के साथ वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
इन तस्वीरों में दोनों हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपी अवैध हथियारों संग पहले भी कई तस्वीरें खिंचा चुके हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि चेतन मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और किरोड़ीमल कॉलेज से स्टूडेंट यूनियन का चुनाव भी लड़ चुका है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह और उसके साथी हथियार कहां से लाते थे। शिवकुटी इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि चेतन की तलाश में जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी।
arrested
- फोटो : अमर उजाला
असलहों संग फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
असलहों संग फेसबुक पर फोटो अपलोड करना युवक को महंगा पड़ा। नवाबगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि उसे तमंचा सप्लाई करने वाले की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर सोमवार को एक युवक का फोटो वायरल हुआ। उसने हाथ में दो असलहे लिए हुए थे। जानकारी पुलिस को मिली तो जांच शुरू हुई। पता चला कि असलहों का प्रदर्शन करने वाला युवक अजय कुमार यादव निवासी सरायजरायम नवाबगंज है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रतापगढ़ निवासी युवक से असलहे लिए थे। इंस्पेक्टर अवन दीक्षित का कहना है कि असलहे सप्लाई करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
पूरामुफ्ती में आरोपियों की तलाश में दबिश
उधर पूरामुफ्ती में असलहों संग खींची गई फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में फरार छह आरोपियों की तलाश सोमवार को भी जारी रही। एसओ आशुतोष ने बताया कि एक आरोपी शिबली के घर दबिश दी गई तो वह बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ मिला। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।