फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष का वीडियो वायरल, युवती के साथ अश्लील हरकत करते आए नजर

Sun, 01 Jun 2025 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समाजवादी पार्टी के एक नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह एक युवती के साथ मनमानी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर चर्चा काफी तेज है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन
प्रयागराज में सपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के एक नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह एक युवती के साथ मनमानी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर चर्चा काफी तेज है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। यह वीडियो प्रयागराज के मेजा लोहारी के रहने वाले सपा नेता व साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष रामसागर उर्फ़ मुखिया यादव का है। इस वीडियो में सपा नेता समेत कई लोग अश्लीलता की हद पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इसे पुलिस अधिकारियों के पास भेजा गया है। डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो मे सपा नेता एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके बगल में दो अन्य लोग हैं वह भी सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो एक बंद करने का है। माना जा रहा है कि डांस मस्ती के दौरान इसे बनाया गया। वीडियो में जो सपा नेता नजर आ रहे हैं वह प्रयागराज के वरिष्ठ सपा नेता, कई बार के सांसद के काफी करीबी बताए जा रहे हैं।  45 साल के रामसागर उर्फ़ मुखिया यादव 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष थे। वीडियो में जो सपा नेता नजर आ रहे हैं उनके खिलाफ प्रयागराज के मेजा थाने में कई मामले भी दर्ज हैं। वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। फिलहाल केस दर्ज करने का कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें