विजय दिवस पर सेना की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद सेना, एनसीसी, जल पुलिस, स्थानीय वोट क्लब और मल्लाह समूह के स्थानीय लोगों ने एआर रहमान केे गीत ‘मां तुझे सलाम’ की धुन पर 75 से अधिक नावों पर सवार होकर निकले। नावों में लगे बैनरों के साथ तिरंगे में सजाए गए राष्ट्रीय नायकों के बलिदान और स्वतंत्रता से लेकर अब तक की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया। इसका सभी ने वहां ताली बजाकर अभिवादन किया। यहां किसी नाव में शहीद चंद्रशेखर आजाद की फोटो लगी थी तो किसी में शहीद भगत सिंह की।
विजय दिवस पर सेना की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट की छात्राओं द्वारा पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा गीत पर छात्राओं की प्रस्तुति को वहां मौजूद लोगों ने सराहा। इस दौरान आर्मी स्कूल की छात्रा विनती जकारिया ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाकर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम के समापन पर आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंटन सेेंटर, बिहार रेजिमेंटल सेंटर और 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के सैन्य बैंडों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।
राष्ट्र गान से आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास, मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, पदमश्री अजीता श्रीवास्तव, पदमश्री डा. राज बवेजा, एडीजी प्र्रेम प्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी चंद्र प्रकाश, डीएम संजय कुमार खत्री, एडीए वीसी अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे। उधर शाम को आजाद पार्क में भी सेना के मिलिट्री बैंड ने विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम पेश किया।