घूरपुर थाना अंतर्गत रिश्तेदार के यहां गई एक महिला के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के चार दिन बाद घूरपुर, कौंधियारा और बारा, तीनों थानों का चक्कर लगाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सभी जगह उसे अभी तक निराशा हाथ लगी है। पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं और एक दूसरे का घटना स्थल बता कर उसे भटका रहे हैं।
घूरपुर के एक गांव में रिश्तेदार के यहां गई महिला को उस उसी के गांव के रहने वाले दो युवक आठ अक्तूबर की रात घर पहुंचाने के लिए बारा थाना क्षेत्र के एक गांव के लिए निकले थे। लेकिन दोनों युवक की नीयत ठीक नहीं थी और महिला को जबरदस्ती दूसरे रास्ते से ले जाकर दोनों युवकों ने हवस का शिकार बनाया। उसको मारा पीटा और जेवरात भी छीन लिए।
महिला किसी तरह अपने घर गांव पहुंची। वह परिवार वालों को आपबीती बताई। नौ अक्तूूबर को परिजनों के साथ महिला घूरपुर थाने गई और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घूरपुर पुलिस ने घटना अपने इलाके की न बात बताकर बारा थाने भेज दिया। बारा पुलिस ने उसे वापस घूरपुर भेज दिया। पीड़िता जब 11 अक्तूबर घूरपुर थाने पहुंची तो उसे कौंधियारा थाने भेज दिया गया।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कौंधियारा थाने में भी उनकी नहीं सुनी गई और वहां से घूरपुर की घटना बताकर वापस भेज दिया गया। कौंधियारा पुलिस ने बताया कि यह मामला घूरपुर का है और वहीं पर मुकदमा दर्ज होगा। इसके लिए मुंशी से बात भी हुई है। वहीं बताते हैं कि घटना घूरपुर थाना के ही एक गांव की है। इसके बाद भी घूरपुर पुलिस बच रही। महिला एक से दूसरे थाने का चक्कर लगा रही है।
किशोरी से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
शंकरगढ़। नगर पंचायत की एक महिला ने शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायत की है कि नगर के ही एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नगर पंचायत के ही रहने वाले महफूज अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।