फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों में उपाध्यक्ष, पार्षद का बोर्ड लगाकर घूम रहे

Sun, 22 Nov 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। उपाध्यक्ष नगर निगम! चौकिए नहीं, क्योंकि नगर निगम में ऐसा कोई पद नहीं है, बल्कि एक वरिष्ठ पार्षद की चारपहिया गाड़ी पर उपाध्यक्ष नगर निगम का बोर्ड लगा है। यही नहीं कई अन्य पार्षद भी गाड़ियों पर पार्षद का बोर्ड लगाकर घूम कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने चारपहिया वाहनों पर इस तरह के बोर्ड लगाने पर रोक लगा रखी है। परिवहन विभाग ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया है लेकिन चारपहिया वाहन चाहे पार्षद का हो, या विश्वविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारी, छात्रनेता, राजनीतिक दल के पदाधिकारी का, सब पर पदनाम के बोर्ड दिख जाएंगे। एक वरिष्ठ पार्षद ने तो अंधेर ही कर दिया। निगम में उपाध्यक्ष नगर निगम का कोई पद नहीं है।

बल्कि उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति का होता है और पार्षद सुशील यादव उसी समिति के उपाध्यक्ष हैं, जबकि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी समिति की अध्यक्ष हैं। परिवहन विभाग और यातायात विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि उपाध्यक्ष नगर निगम जैसा कोई पद नहीं है। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी स्वीकारा की गाड़ी पर इस तरह का बोर्ड लगाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें