फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल इंजन में भी होंगे वाइस रिकार्डर

विज्ञापन
Vice-recorders will also be available in rail engines - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। प्लेन में लगने वाले ब्लैक बाक्सों की तरह ही अब रेलवे के इंजनों में भी वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने दी। बैठक में ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कहा कि भाऊपुर-खुर्जा के बाद कानपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन में डीएफसी लाइन को अगले वर्ष में चालू किया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज स्थित केंद्रीय अस्पताल में सीमलेस ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू होने की भी जानकारी दी। कहा कि इससे बेहतर ऑपरेशन हो सकेंगे। यह सुविधा 60 हजार रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने गुड्स शेड में जरूरी सुधारों की भी समीक्षा की और उन्हें विकसित किए जाने की योजना बनाने को कहा। सलाह दी कि ऐसे कार्यों में प्रदूषण पर नियंत्रण के उपाय भी अपनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें