फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूति की बिगड़ी चाल, देर रात हुई रवाना

Fri, 26 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इलाहाबाद। बाढ़ की वजह से इलाहाबाद सिटी (रामबाग) से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस ट्रेन पर खासा असर पड़ा है। पिछले तीन दिन से विभूति न ही समय पर छूट पा रही है और न ही यहां समय से पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को विभूति की लेटलतीफी का आलम ये रहा कि दिन में 12 बजे हावड़ा से आने वाली यह ट्रेन रात 12 बजे तक रामबाग नहीं पहुंच सकी थी। इस वजह से उन यात्रियों को खासी परेशानी हुई जिन्होंने विभूति एक्सप्रेस के डाउन रैक से हावड़ा रूट के विभिन्न स्टेशनों पर अपने रिजर्वेशन करवा रखे थे।
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी में गंगा के उफान की वजह से वहां गंगा ब्रिज के पिलर की मिट्टी धसक गई है। इस वजह से दो दिन तक संबंधित ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। संबंधित ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई। इसमें विभूति भी शामिल रही। बदले हुए मार्ग से चलने की वजह से विभूति पिछले तीन दिन से घंटों विलंब से चल रही है। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद आने वाली विभूति 12 घंटे से ज्यादा लेट रही। जबकि इसके इलाहाबाद पहुंचने का समय दिन में 12 एवं वापस जाने का समय दिन में 3.40 बजे है। रामबाग के स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि रात 12 बजे के बाद ही विभूति के अप रैक के इलाहाबाद पहुंचने की संभावना है। बाद में यही रैक वापस हावड़ा जाता है। जो देर रात रवाना किया जाएगा।

कल इलाहाबाद नहीं आएगी महानंदा
इलाहाबाद। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 महानंदा एक्सप्रेस शनिवार की सुबह इलाहाबाद नहीं आएगी। दरअसल विभूति का अप रैक शुक्रवार को अलीपुरद्वार से निरस्त किया जा रहा है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक रैक निरस्त होने की वजह से ही शनिवार 27 अगस्त को विभूति एक्सप्रेस इलाहाबाद नहीं पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें