फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

Fri, 26 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरसिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की गई। यहां भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए गए। कहा गया कि अखिलेश सरकार की इस कार्रवाई से कई पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वहां प्रदेश सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज कर दिया गया। इससे दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। पुतला दहन के दौरान चंद्रशेखर ओझा, शानू भट्ट, मनीष देव पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, आकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, अनुभव सिंह, लकी साहू, शशांक शेखर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर लाठीचार्ज की घटना का भाजपा नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया ने भी विरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें