सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा विहिप
पहले चरण में यह शिविर प्रयागराज, वाराणसी एवं सुल्तानपुर जिले में लगेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रचार के माध्यमों से संगठन की निचली इकाई के लोगों से भी संवाद करना होगा। संगठन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों को विस्तार देकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात उन्होंने कही। कहा कि ऐसा होने से ही मतांतरण, लव जिहाद जैसी समस्याओं का भी समाधान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गोसेवा, वेद विद्यालय, हिंदू समाज के जागरण के लिए चलने वाली गतिविधियों की जानकारी आम जन तक पहुंचानी होगी। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राम दरबार पर पुष्प चढ़ाया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ,सह मंत्री अनिल पांडे, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, दीपक, राहुल, नरेंद्र साहू, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे।