फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के साथ विहिप ने निकाली होली उत्सव यात्रा

Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
व‌िह‌िप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अखिल भारतीय समरसता अभियान की ओर से रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में होली उत्सव यात्रा निकाली। इस दौरान विहिप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से नशामुक्त, भययुक्त, प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की अपील की। कहा गया कि इस पावन त्योहार के मौके पर गिले शिकवे मिटाकर लोग समाज के अंतिम व्यक्ति को भी गले लगाएं। सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल से सुभाष चौराहे तक गई यात्रा में डीजे की धुन में विहिप कार्यकर्ता एवं अन्य लोग नाचते गाते गए। इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव, जय बहादुर, अशोक जायसवाल, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, निखिल केसरवानी, सचिन जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें