फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार सिपाही से मारपीट करने पर विहिप नेता गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
कार व मैजिक गाड़ी की भिड़ंत के बाद विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही से विहिप नेता भिड़ गए। भरे बाजार सिपाही से मारपीट व अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने विहिप नेता को घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चौकी प्रभारी व मैजिक चालक की तहरीर पर देर रात विहिप नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में पुराने डाकघर के करीब महियामऊ निवासी मैजिक गाड़ी चालक राजकुमार सरोज व रवि मिश्रा निवासी काशीपुर डुबकी थाना बाघराय की कार में भिड़ंत हो गई, जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। बाजार के लोगों के अनुसार कुछ ही देर में वहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उदय शंकर मिश्रा भी पहुंच गए।

मौके पर पहुंचा डेरवा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कुंदन शर्मा उन लोगों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं था। दोनों पक्षों को थाने चलने की बात कहने पर विहिप नेता सिपाही कुंदन शर्मा पर भड़क उठे। वह सिपाही को धमकाने के साथ ही अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि सिपाही के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


बाजार में हंगामे की खबर पर जेठवारा थानाध्यक्ष फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी वहां से चले गए। बाद में सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने लगा। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सिपाही को धमकी देने वाले विहिप नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। देर रात जेठवारा पुलिस के साथ कुंडा, नवाबगंज थाने की फोर्स ने दबिश देकर विहिप नेता उदय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें