फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर के अधिकांश बूथों पर कांटे की टक्कर

विज्ञापन
BSP SP FLAG - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फूलपुर लोकसभा सीट के लिए रविवार को पड़े मतदान में फूलपुर विधानसभा के तकरीबन हर पोलिंग बूथ पर भारतीय जनता पार्टी और सपा-बसपा गठबंधन के बीच सीधे मुकाबला रहा। किसी पोलिंग बूथ पर महागठबंधन तो किसी पर भाजपा को बंपर वोट मिले। कांग्रेस और अपना दल कृष्णा पटेल गुट के प्रत्याशी पंकज निरंजन यहां  कुछ बूथों पर जरूर हल्के दिखाई दिए। हालांकि फूलपुर विधानसभा में मत प्रतिशत कम होने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई थीं।

विज्ञापन


लोकसभा सीट के लिए फूलपुर विधानसभा में रविवार को तकरीबन पचास प्रतिशत मतदान हुआ। फूलपुर विधान में झूंसी से लेकर हनुमानगंज, सहसों, जगतपुर और फूलपुर इलाके के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी लाइन लग मतदान करने के लिए लग गई थी। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी मतदाता के साथ ही दूसरे नंबर मुसलिम, यादव और इसके बाद ब्राम्ह्ण व ठाकुर मतदाताओं की संख्या है। इन मतदान केंद्रों पर भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन के बीच सीधे मुकाबला रहा। मुसलिम और यादव बाहुल इलाकों में एकतरफा वोट डाले गए। इसके साथ ही कुर्मी मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर देखा गया। ब्राह्मण और ठाकुर मतदाताओं ने एकतरफा भारतीय जनता पार्टी को मतदान किया। कांग्रेस और अपना दल कृष्णा गुट के संयुक्त प्रत्याशी की हालत सबसे ज्यादा पतली रही। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर तो कांग्रेस पार्टी का बस्ता ही नही लगा था।
विज्ञापन


समय - मतदान प्रतिशत
नौ बजे - 09
11 बजे - 21
एक बजे - 27
तीन बजे - 30
पांच बजे - 53
मतदान की समाप्ति पर - 54

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें