फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सिर धड़ से अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत स्थित ऊपरदहा तिलकपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर सोमवार रात लगभग एक बजे गोपीगंज से सैदाबाद जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, अज्ञात वाहन चालक मौका पाकर फरार गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तिलकपुर गांव के सामने बाइक सवार शंकर धइकार (25) पुत्र पप्पू धइकार निवासी उस्मापुर सैदाबाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बरौत शरद सिंह ने मृतक के जेब से मिले फोन के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं, मंगलवार सुबह पत्नी उजाला, ससुर जगदीश धइकार निवासी जगीराबाद थाना गोपीगंज भदोही भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रात में पुलिस ने घटना की सूचना दी थी। ससुर जगदीश ने बताया कि छह महीने पहले दोनों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह हुआ था। घटना के बाद से पत्नी उजाला बदहवास है। परिजनों में मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें