फोटो परिचय नवाबगंज 02 कौड़िहार में हरी सब्जियों के बाजार का दृश्य
बारिश के दौरान उत्पादन में गिरावट आने से सब्जियों की कीमतें दोगुनी हो गई है। घरों में ही नहीं बल्कि होटल और रेस्टोरेंटों पर लोगों को और अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को कौड़िहार बाजार में लोगों को जायका बदलने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ी।
सब्जी किसान शिवराम और रोहित मौर्य ने बताया कि बारिश में सब्जियां खराब हो गई। इससे भाव में तेजी आई है। वहीं, खरीदार ओम प्रकाश, मोहम्मद शाहिद, उमा रानी और संतोष कुमार ने बताया कि पैसे देने के बाद भी सब्जियां नहीं मिली। ढाबा संचालक प्रदीप पटेल ने बताया कि हल्दी, मिर्च, मसाला आटा, चावल के दाम बढ़ने के साथ सब्जियों के भाव में आई महंगाई से थाली महंगी हो गई है।
बाजार में सब्जी के भाव इस तरह प्रति किलो
सब्जियां पहले अब
-करेला40-80
भिंडी 1530
तरोई-30-40
नेनुआ10-30
कद्दू2040
परवल40120
टिंडो- 4060
पालक 2060
बैंगन3050
हरी मिर्च-4080
अदरक50220
लहसुन80200
प्याज2040
फूलगोभी-20-40
बोडा30-60
मूली-30-40
पालक-30
लौकी10-30 नग