उतरांवके ठकुरिया का पूरा नीमी गांव निवासी सत्यम भारती (22) की गुजरात के सूरत में मौत हो गई। वह एक कंपनी की इमारत की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया था। वह सूरत में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह तीन अगस्त को अपने भाई शिवम के पास सूरत गया था। छोटे भाई शिवम भारती ने स्थानीय थाने में जांच की मांग करते हुए तहरीर दी। सूरत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सत्यम का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सत्यम की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व संध्या से हुई थी और उनकी एक वर्षीय बेटी सानवी है।