फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक संस्कृति की रक्षा को आगे आएं संत

Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपनी वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए सनातन धर्म के सभी संवाहकों, साधु-संतों को आगे आना होगा। संस्कृति का संरक्षण और इसका चतुर्दिक विकास हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। आश्रम पद्धति एवं वैदिक रीतियों को बढ़ाने की दिशा में काम होना जरूरी है। माघ मेले में गायत्री गंगा चौरिटेबुल संस्थान की ओर से संगम अपर मार्ग स्थित शिविर में बृहस्पतिवार को परमहंस आचार्य स्वामी प्रभाकर जी की अध्यक्षता में आयोजित संत सम्मेलन में वैदिक संस्कृति की रक्षा पर चिंतन-मनन के साथ इसे बचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वामी प्रभाकर जी ने कहा, वैदिक संस्कृति की जड़ें बहुत गंभीर हैं। यह सभी संस्कृतियों का मूल है। रसिक पीठाधीश्वर ने कहा, अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सभी साधु संतों और सन्यासियों को आपसी बैरभाव भुलाकर काम करना होगा। सम्मेलन के दौरान हंसदास जी महाराज, मौनी परमहंस महाराज, देवी चरण पांडेय, देवी नारायण दास, शिवधारी दास, गंगादास आदि साधु-संत मौजूद थे।

माघ मेले में दीपों की सतरंगी आभा से गंगा तट जगमगाया। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति की ओर से बृहस्पतिवार को मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ गंगा तट पर दस हजार दीपदान किया गया। पांटून पुल नंबर चार, मोरी मार्ग स्थित गंगा तट पर समिति अध्यक्ष स्वामी विमलेदव आश्रम के नेतृत्व में जुटे संतों ने सर्वकल्याण के लिए दीपदान किया और बहुपात्रों से गंगा की आरती उतारी। कल्पवासियों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी दीपदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दीपों की आभा देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। दीपदान में संरक्षक महेशाश्रम, समिति के महामंत्री ब्रह्माश्रम सहित बड़ी संख्या में दंडी संन्यासी मौजूद थे।
विज्ञापन


माघ मेले में भारत विकास अभियान ट्रस्ट और श्रीराम जानकी मंदिर रूरावन सागर के शिविर में अखिल भारतीय युवा विकास एसोसिएशन की ओर से योग शिक्षिका रंजना ने श्रद्धालुओं को योग की जानकारी दी। शिविर के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। शिविर में महंत स्वामी अखिलेश्वराचार्य, जेपी मिश्र, नरेंद्र पटेरिया, संतोष मिश्रा, राजेश गौतम, धर्मेंद्र तिवारी ने सहयोग दिया।

भारतीय पत्रकार संघ का 17वां प्रांतीय सम्मेलन शनिवार को माघ मेला प्रशासनिक पंडाल में होगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सम्मेलन में पत्रकारिता और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

माघ मेले में राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को पं.मनोज तिवारी एवं साथ कलाकारों ने भोजपुरी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। एक से बढ़कर एक गीतों ने सभी को आनंदित किया। इससे पूर्व युवा महोत्सव के तहत कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।

गंगा सेवा अभियान की ओर से शनिवार को गंगा किनारे पूर्वी तट पर पॉर्टून पुल दो और तीन के बीच गंगा तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाकंभरी शक्तिपीठ के ब्रह्मचारी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता मेेें आयोजित कार्यक्रम में शंकर बाबा, ब्रह्मचारी श्रीधरानंद सहित अनेक संत होंगे। गंगा सेना प्रमुख योग गुरु आनंद गिरि मुख्य अतिथि होंगे।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से माघ मेले में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर बृहस्पतिवार को पूरा हुआ। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव के मुताबिक इस दौरान सेक्टर-2 के शिविर में तकरीबन 25 हजार मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। मोबाइल डिस्पेंसरी से भी मरीजों को दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें