prayagraj news : माघ मेला
- फोटो : prayagraj
ऋतुराज वसंत के आगमन की माघ मास की पंचमी इस बार दो नई विशेषताओं के साथ आ रही है। रेवती नक्षत्र में वसंत पंचमी पर चार ग्रहों की एक साथ युति बन रही है। गुरु, शनि, शुक्र और बुध के एस साथ रेवती नक्षत्र में आने से सफलता और कार्य सिद्धि का महायोग बन रहा है। शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए यह तिथि विशेष फल प्रदान करने वाली होगी। मंगलवार की भोर में 4:38 बजे वसंत पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। ऐसे में सूर्योदय के पहले ही संगम में पुण्य की डुबकी लगने लगेगी।
prayagraj news : माघ मेला।
- फोटो : prayagraj
ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार अरसा बाद वसंत पंचमी पर इस तरह का दुर्लभ संयोग प्राप्त होगा। उनके मुताबिक पंचमी तिथि को इस बार गुरु और शनि उदयकाल में रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र भी अस्त नहीं हुए हैं। ऐसे में अबुद्ध मुहूर्त के रूप मेें अनूठा शुभ संयोग बनेगा। किसी भी तरह के ग्रह दोष निवारण के लिए इस तिथि पर अनुष्ठान फलदायी रहेगा। उधर, संगम की रेती पर वसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इस बार भी आठ स्नान घाटों पर वसंत पंचमी पर पुण्य की डुबकी लगेगी। मेला प्रशासन स्नान पर्व को देखते हुए स्नान घाटों की मरम्मत के साथ ही बिजली, पानी, चिकित्सा, सुरक्षा और सफाई के इंतजामों को दुरुस्त करने में जुट गया है।
जवानों को सीख, आचरण और व्यवहार में लाएं बदलाव
माघ मेला के पुलिस लाइन सभागार में वसंत पंचमी स्नान पर्व के मद्देनजर जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मानसरोवर सभागार में जवानों को अनुशासन के साथ ड्यूटी करने की सीख दी गई। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए कहा गया। आचरण एवं व्यवहार में बदलाव लाने पर जोर दिया गया।