prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
पता चला है कि हत्यारों ने न सिर्फ फौजी की जान ली, बल्कि युवती पर भी कहर बरपाया। खुद युवती ने 100 नंबर पर फोन कर आपबीती बताई थी। इसके अलावा यह भी सूचना दी थी कि बदमाशों ने उसके अंकल पर ईंट से हमला किया है, जो खून से लथपथ पड़े हैं। हत्यारे यहीं नहीं रुके। उन्होंने युवती से उसकी अंगूठी भी छीन ली थी।
बयान बदलने से उलझी पुलिस
फिलहाल जो मुकदमा दर्ज किया गया है कि उसमें हत्या व 120 बी की धारा लगाई गई है। युवती के बार-बार बयान बदलने से भी मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। वारदात के बाद युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया, लेकिन वह राजी नहीं हुई। कोविड पॉजिटिव होने के चलते फिलहाल वह क्वारंटीन है। लेकिन अफसरों का कहना है कि स्वस्थ होने पर युवती का मेडिकल कराने का प्रयास किया जाएगा।
- युवती का मेडिकल कराने के बाद यदि अन्य वारदात की भी पुष्टि हुई तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी