फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत से सांड टकराया, ढाई घंटे की देरी से पहुंची जंक्शन

विज्ञापन
Vande hit bull with India, junction reached two and a half hours late
विज्ञापन
वंदे भारत से टकराया सांड़, ढाई
विज्ञापन

घंटे की देरी से ट्रेन पहुंची जंक्शन
0 दिन में 12.08 बजे की जगह दोपहर 2.35 बजे ट्रेन पहुंची इलाहाबाद जंक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से शुक्रवार की सुबह कानपुर के निकट एक सांड़ टकरा गया। इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घंटे भर ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी रही। इससे ट्रेन तकरीबन ढाई घंटे की देरी से दिन में 2.35 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच सकी, जबकि इसके यहां आने का समय 12.08 बजे है।
बताया जा रहा है कि कानपुर के पूर्व अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे के आसपास ट्रैक पर सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सांड़ का शव इंजन में फंस गया। इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके पीछे कानपुर और इलाहाबाद जंक्शन की ओर आ रही अन्य ट्रेनें खड़ी हो गईं। बाद में 12.20 बजे ट्रेन कानपुर और दिन में 2.35 बजे जंक्शन पहुंची। वापसी में भी ट्रेन विलंब से जंक्शन पहुंची। वाराणसी से चलकर इसके जंक्शन पहुंचने का समय शाम 4.35 बजे है, लेकिन ट्रेन शाम 6.33 बजे जंक्शन पहुंच सकी। दोनों ही ओर से ट्रेन के विलंब से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद जंक्शन पहुंची प्रयागराज, हमसफर
प्रयागराज। बृहस्पतिवार की रात पड़ी धुंध का असर रेल संचालन पर भी पड़ा। प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस जहां 10.10 बजे पहुंची तो प्रयागराज 3.30 घंटे की देरी से 10.45 बजे जंक्शन पहुंची। तमाम ट्रेनों के लेट पहुंचने की वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। प्रयागराज के अलावा रीवा एक्सप्रेस 3.35 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.45 घंटे, पारसनाथ एक्सप्रेस 6.15 घंटे, कालका मेल तीन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 3.20 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें