फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat : दिवाली बाद होगा सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत का रूट ट्रायल, पिछले वर्ष रेलमंत्री ने की थी घोषणा

Sat, 31 Aug 2024 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले वर्ष रेलमंत्री ने सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया था। हालांकि इसका संचालन शुरू होने के पूर्व रेलवे द्वारा अगले माह मेरठ से लखनऊ के लिए एक दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
Vande Bharat Metro - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से लखनऊ के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत के बाद ही सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन का नंबर आएगा। इसका रूट पर दिवाली के बाद ट्रायल की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि सहारनपुर वंदे भारत का संचालन मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ के रास्ते ही होगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि सहारनपुर वंदे भारत को लेकर मंथन चल रहा है। रेलवे बोर्ड ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।

विज्ञापन


पिछले वर्ष रेलमंत्री ने सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया था। हालांकि इसका संचालन शुरू होने के पूर्व रेलवे द्वारा अगले माह मेरठ से लखनऊ के लिए एक दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। सहारनपुर वंदे भारत को लेकर कहा जा रहा है कि इसका ट्रायल दिवाली बाद प्रस्तावित है। अगर इस रूट से ट्रेन चली तो यह देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली वंदे भारत हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें