फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat : प्रयागराज को तीन वंदे भारत की मिल सकती है सौगात, अगले माह होने वाली बैठक में लग सकती है मुहर

Mon, 29 May 2023 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है। इसमें से अब तक 17 शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 23 मई को हुई इंडियन रेलवे टाइम टेबल कान्फ्रेंस (आईआरटीटीसी) की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड ने पत्र भेजकर एनसीआर प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर को इस वर्ष तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। इसका संचालन प्रयागराज से दिल्ली, गोरखपुर और भोपाल के लिए हो सकता है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया लखनऊ चलाने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे जोन से चलाई जाने वाली इन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अगले माह सिकंदराबाद में होने वाली बैठक में मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है। इसमें से अब तक 17 शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 23 मई को हुई इंडियन रेलवे टाइम टेबल कान्फ्रेंस (आईआरटीटीसी) की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड ने पत्र भेजकर एनसीआर प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है।

बताया जा रहा है कि एनसीआर द्वारा अभी तीन वंदे भारत के संचालन की तैयारी है। वर्तमान समय में जोन में देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है, सिर्फ उसी का संचालन एनसीआर में फरवरी 2019 से हो रहा है। हालांकि, यह वंदे भारत उत्तर रेलवे की है। अभी एनसीआर के पास अपनी एक भी वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आईआरटीटीसी की बैठक में एनसीआर द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की चर्चा हुई। यहां से गोरखपुर के लिए वाया लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। इसके अलावा सुबह के समय दिल्ली के लिए भी वंदे भारत चलाने पर विचार चल रहा है। वर्तमान में चल रही वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम के समय ही चलती है।

इसके अलावा भोपाल के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर मंथन हो रहा है। इसका संचालन प्रयागराज से चित्रकूट, बांदा, झांसी होते हुए या जबलपुर, इटारसी होते हुए किया जा सकता है।

बैठक में ही प्रयागराज से प्रस्तावित भोपाल, दिल्ली और गोरखपुर वंदे भारत की समय सारिणी पर भी मंथन होगा। बताया जा रहा है कि गोरखपुर वंदे भारत वाया लखनऊ चलाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें